Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के शाहगंज क्षेत्र के घर में महिला और पुरुष सिपाही के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिपाही राजेश वैष्णव 25 मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था और प्रयागराज में शहर कोतवाली एसीपी के कार्यालय में पिछले दो साल से तैनात था।

वहीं महिला सिपाही प्रिया तिवारी 23 संगम पर्यटन थाने में तैनात थी और वह मूल रूप से कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली थी। राजेश फांसी के फंदे पर लटका मिला जबकि प्रिया बिस्तर पर मृत पड़ी मिली।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया, “शुरुआती जांच में पता चला है कि एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात राजेश मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आए थे।”

पुलिस की एक टीम महिला के किराए के मकान पर गई, लेकिन बार-बार बुलाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उन्हें शव मिले।

पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश शादीशुदा था और महिला कांस्टेबल का करीबी दोस्त था। करीब 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल टूरिस्ट थाने में तैनात थी और अकेली रह रही थी।अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending