Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच चीफ लखमी गौतम ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पॉल ने जिस हथियार से गोलियां चलाईं उसे रास्ते में फेंक दिया था। इसके अलावा भी दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पूछताछ में आरोपी शूटर्स ने बताया है कि फायरिंग करने से पहले उन्होंने सलमान के घर से 100 मीटर पहले बाइक रोक कर गैलेक्सी अपार्टमेंट की पैदल रेकी की थी। घर के बाहर कोई भी सुरक्षा गार्ड या पुलिसकर्मी नहीं होने पर आरोपी बाइक में बैठकर आए और गोलीबारी कर फरार हो गए। आरोपी शूटर्स ने बताया है कि जब उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर कोई पुलीस सुरक्षा या गार्ड नही है, तो उसके बाद दोनो दोबारा बाइक पर बैठकर आए और गोलीबारी कर के मौके से फरार हो गए।

शूटआउट के बाद आरोपी बांद्रा में माउंट मेरी चर्च गए। वहां बाइक छोड़ी। ऑटो लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे। बांद्रा से सुबह-सुबह बोरिवली की लोकल ट्रेन पकड़ी। सांताक्रूज उतरकर दोनों दहिसर तक गए। दहिसर से एक कार में सूरत गए। वहां दोनों ने अपनी दाढ़ी बनवाई, कपड़े बदले, कुछ घंटे रुके भी। फिर दोनों वहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अहमदाबाद और वहां से भुज गए। मुंबई से सूरत के बीच रास्ते में उन्होंने अपनी रिवॉल्वर कहीं फेंक दी। दहिसर से सूरत के बीच उन्हें कार किसने उपलब्ध करवाई, क्राइम ब्रांच ने इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई में मतदान केंद्र के टॉयलेट के अंदर मृत मिले शिवसेना यूबीटी के पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट शौचालय में मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीआर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिए और आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

Trending