Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

STF ने यूपी पुलिस पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नोएडा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक का मास्टरमाइंड यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। एसटीएफ ने राजीव नयन मिश्रा को बुधरा को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब भी फरार चल रहे अभिषेक की गिरफ्तारी को लेकर दबिश डाली जा रही है। मेरठ एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा पुत्र दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के अमोरा थाना के मेजा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में 97 भरत नगर, जेके रोड, भोपाल में रहा था।

राजीव नयन मिश्रा ने गुरुग्राम के अलावा रीवा के एक रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर पेपर पढ़वाया था। राजीव का एक साथी अभिषेक अभी भी एसटीएफ की पकड़ से दूर है, जिसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश डाली जा रही है। इस वर्ष यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें लगभग 16 लाख महिला अभ्यर्थी भी थीं। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चार पालियों में 2,385 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द कर दी थी। यूपी पुलिस ने इससे पहले 18 फरवरी को परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाने पर की साजिश रचने के आरोप में राज्य भर से 244 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में मार्च में, यूपी एसटीएफ ने मामले में मेरठ और दिल्ली से सात और लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी प्रश्न पत्र लीक मामले में शामिल एक गिरोह के सदस्य थे। मेरठ निवासी दीपक, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन और साहिल को कांकेर खेड़ा पुलिस स्टेशन के एक घर से गिरफ्तार किया गया था। गौतमबुद्धनगर निवासी प्रमोद पाठक को भी गिरफ्तार किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending