Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

20 साल बाद भी मुख्तार के शव की जांच हुई तो उनकी मौत का राज खुल जाएगा: अफजाल अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई को दूध में जहर देकर मारा गया है। आज न सही, 20 साल बाद भी हमें इंसाफ मिल जाएगा। उसके शव को कुछ इस तरह से दफनाया गया है कि अगर अगले 20 साल बाद भी अगर जांच करनी हो तो उसके नाखून और बाल सुरक्षित ही रहेंगे। उन्ही से जांच हो जाएगी और मुख्तार की मौत के कारणों का पता चल जाएगा। अफजाल अंसारी ने कहा कि ये कहानी मुख्तार की मौत से बाद खत्म नहीं हुई है बल्कि शुरू हुई है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने खुद भी कोर्ट को ये बात बताई थी कि उसे जेल में जहर देकर मार देने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि जेल में मुख्तार अंसारी को जो खाना दिया जाता था। उसे बैरक इंचार्ज पहले खाकर चेक करता था। उसकी भी वो खाना खाकर तबीयत खराब हुई थी। पूरी योजना के तहत मुख्तार को मारा गया।

अफजाल ने कहा कि सरकार समझ रही है कि मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया। यह सही है कि मुख्तार अब दुनिया मे नही रहे। लेकिन फूहड़ ढंग से सरकार के संरक्षण मे अफसरों ने दुर्दांत अपराधियों को बचाने के लिये मुख्तार की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। अफजाल ने कहा कि पूरी योजना के तहत मुख्तार को मारा गया। इसमें डॉक्टर, जेल प्रशासन, सरकार और सादे भेष में घूमने वाले एलआईयू और एसटीएफ के लोग शामिल हैं. इन सभी ने मुख्तार की हत्या की है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending