Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी : 83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में घोषित हो सकता है परीक्षाफल

Published

on

Loading

प्रयागराज/लखनऊ। नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद अब यूपी बोर्ड रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इस क्रम में यूपी बोर्ड ने शनिवार तक कुल 2,38,57,119 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया है। इस तरह परीक्षा में सम्मिलित रहे परीक्षार्थियों की कुल दो करोड़ पचासी लाख उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष अब तक 83.46 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। मालूम हो की विगत वर्ष बोर्ड ने 100 दिनों के अंदर परीक्षाफल घोषित कर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार बोर्ड इस अवधि में और सुधार कर सकता है।

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि शनिवार

23 मार्च को 242 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य सम्पादित हुआ। इस दौरान कुल 21,51,349 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च को महज 12 कार्यदिवसों में संपन्न हुई थी। इसके बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ, जिसे 31 मार्च तक संपन्न किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending