झारखण्ड
झारखंड सरकार का फैसला, गरीबों को अब एक किलो दाल और नमक मुफ्त
रांची। झारखंड सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत आने वाले सभी परिवारों को प्रतिमाह एक किलो चना दाल के मुफ्त वितरण का निर्णय लिया है। इस योजना को मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना का नाम दिया गया है। इसके अलावा इन परिवारों के एक किलों नामक भी उपलब्ध करवाया जाएगा जो आयोडीन युक्त होगा।
नए निर्णय के तहत झारखंड सरकार केन्द्रीय एवं प्रांतीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को चना दाल एवं नमक उपलब्ध करवाएगी। अब तक इसके लिए लाभार्थियों को एक रुपया प्रति किलो का मूल्य चुकाना पड़ता था। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.30 करोड़ रुपए तथा 2024-25 के लिए 7.92 करोड़ रुपए के आवंटन की स्वीकृति दी है।
इसके साथ-साथ राज्य मंत्रीमंडल ने 25 हजार से अधिक राशन वितरण डीलर्स को राहत देते हुए इसके कमीशन को 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए प्रति क्विंटल नियत करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण मीटिंग में झारखंड खाद्य एवं चारा प्रसंस्करण की औद्योगिक नीति 2024 को स्वीकार करते हुए कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि से सम्बन्धित प्रस्ताव भी शामिल हैं।
झारखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है और प्रत्येक लाभार्थी परिवार को चावल तथा गेहूं का मुफ्त वितरण हो रहा है। अब इसकी सूची में चना दाल तथा आयोडीन युक्त नमक को भी शामिल कर लिया गया है।
झारखण्ड
रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं
रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।
पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-
योग एवं आयुर्वेद1 day ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल2 days ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर
-
नेशनल3 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता