Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अनामिका विश्नोई की पति ने गोली मारकर की हत्या, अवैध संबंध का था शक

Published

on

Loading

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी जिले में रविवार को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की उसके पति महिराम बिश्नोई ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अनामिका के कथित अवैध रिश्तों से नाराज होकर आरोपी पति ने अनामिका की दुकान में घुस कर उसे गोली मार दी।

पति ने गोली मारने से पहले महिला से कहा कि आज तू रहेगी या मैं। इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर कई फायर किए। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के 30 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है।

घटना फलोदी थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थिति सिटी पॉइंट के पास दोपहर करीब 1:15 बजे के आसपास की है। अनामिका विश्नोई सिटी पॉइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती थी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थी। हत्याकांड की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि महिराम अपनी पत्नी पर फायरिंग कर रहा है।

फलोदी जिले के कार्यवाहक एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि अनामिका का पति महिराम दोपहर करीब 12 बजे दुकान में आया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई थी। अनामिका को फलोदी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कार्यवाहक एसपी ने बताया कि अनामिका की 13 साल पहले नगरासर (बीकानेर) निवासी महीराम पुत्र गोपीराम के साथ शादी हुई थी। लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में चल रहा था। मृतका के दो बेटे हैं। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की उम्र 10 साल है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending