Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक से गई जान

Published

on

Loading

मुंबई।प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। राजिल ने आगे बताया, ‘अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाए।’

बता दें कि वह रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट में से एक थे। अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक अंग्रेजी प्रेजेंटर के रूप में शुरू किया लेकिन आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। माना जाता है कि साल 1952 में प्रसारित होने वाले शो ‘गीतमाला’ से अमीन सयानी को प्रसिद्धि मिली थी। चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया का एक बेहतरीन कार्यक्रम साबित हुआ और लंबे समय तक चला।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending