Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा के पर्यटन मंत्री बोले- इंडिया गठबंधन जल्द ही ‘खत्म’ हो जाएगा और इसके नेता को अकेले चलना होगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा नेता और गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने बुधवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन जल्द ही ‘खत्म’ हो जाएगा और इसके नेता को अकेले चलना होगा। उत्तरी गोवा में पार्टी बैठक में खौंटे ने भरोसा जताया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा, ”मैंने चार महीने पहले कहा था कि भारत जल्द ही खत्म हो जाएगा। वैसा ही हुआ है। एक-एक कर गठबंधन के साथी गठबंधन से बाहर होते जा रहे हैं। यह फरवरी है, और मार्च तक उन्हें (राहुल गांधी को) अकेले चलना पड़ सकता है।” गोवा के इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बारे में खौंटे ने कहा कि वे सभी सीटें साझा करने के बारे में अपने-अपने फैसले ले रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, “एक पार्टी (आप) ने दक्षिण गोवा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन दूसरी पार्टी (कांग्रेस) कह रही है कि उसे सीट-बंटवारे के किसी समझौते की जानकारी नहीं है। विपक्ष के पास देश के लिए कोई एजेंडा नहीं है, उनका एकमात्र एजेंडा हमारे प्रधानमंत्री को पद से हटाना है। लेकिन विपक्ष इसमें सफल नहीं होगा, क्योंकि देश भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है।”

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending