Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मिथुन 73 साल के हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के करीबी का कहना है कि वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

हालांकि, अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अस्पताल ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं इस खबर के बाद से अभिनेता के प्रशंसक चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending