Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

केली को ‘गॉट टैलेंट’ से हटाए जाने का मलाल नहीं

Published

on

Loading

हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल केली ब्रूक का कहना है कि साइमन कॉवेल द्वारा उन्हें ‘ब्रिटेंस गॉट टैलेंट’ से हटाए जाने का दुख नहीं हुआ था, बल्कि इससे उन्हें राहत मिली थी। वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीया केली ने बताया कि 2009 में शो की शूटिग पर कॉवेल चार-चार घंटे की देरी से आते, तो शो की जज बनने के तीन दिन बाद ही काम से इससे हटाए जाने का उन्हें अफसोस नहीं हुआ था। केली के साथ अमांडा होल्डेन और पियर्स मोरगन भी शो के जज थे।

केली ने बताया, “हमें सुबह नौ बजे काम पर आना होता था, जबकि कॉवेल के लिए ऐसा नहीं था। वह दिन के एक बजे शूटिंग पर आते थे। यह मेरे, अमांडा और पियर्स के लिए अपमानजनक था।”

इस समय ‘वन बिग हैप्पी’ में की शूटिंग में व्यस्त ब्रूक ने बताया कि दरअसल उन्हें अभिनय में ज्यादा दिलचस्पी है, इसलिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से हटाए जाने का उन्हें अफसोस नहीं हुआ।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending