अन्य राज्य
मुश्किल में फंसे कर्नाटक CM सिद्धारमैया, उनके समेत कई मंत्रियों पर HC ने ठोका जुर्माना; जानें मामला
कर्नाटक। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, जन प्रतिनिधियों की अदालत में शारीरिक रूप से पेश होने का आदेश भी दिया है।
सभी को पेश होने का निर्देश
सीएम सिद्धारमैया को 6 मार्च, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी को 7 मार्च, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी आरएस सुरजेवाला को 11 मार्च और भारी उद्योग मंत्री एमबी पाटिल को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई
ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कथित तौर पर केएस ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वर्तमान सीएम सहित कांग्रेस नेताओं ने अप्रैल 2022 को एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
लेटर में बताया था जिम्मेदार
दरअसल, अप्रैल 2022 में कर्नाटक के एक ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान एक लेटर बरामद हुआ था, जिसमें संतोष ने अपनी मौत के लिए कर्नाटक सरकार के तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है।
अपने सुसाइड नोट में पाटिल ने मौत के बाद PM मोदी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और सीनियर भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा से पत्नी और बच्चों की मदद करने की अपील की थी। पाटिल ने सुसाइड में लिखा- मेरी मौत के लिए पूरी तरह से मंत्री केएस ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। हालांकि, केएस ईश्वरप्पा ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था।
आत्महत्या नहीं, हत्या है
उस दौरान कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने भी मौत के लिए कर्नाटक भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है। अगर भाजपा को थोड़ी भी शर्म है, तो उन्हें मंत्री को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
उम्र बढ़ने का असर नहीं दिखेगा त्वचा पर, बस करना होगा यह काम
-
नेशनल15 hours ago
लोकसभा चुनाव: सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज मैदान में
-
नेशनल1 day ago
दिल्लीवासियों को पानी मुहैया नहीं करा सकते तो इस्तीफा दें केजरीवाल: बीजेपी
-
बिजनेस2 days ago
रिलायंस के नाम एक और उपलब्धि, Time Magazine की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में हुई शामिल
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश का अपने समर्थकों को संदेश- सतर्क रहें, भाजपा वाले 300 सीटों के आस-पास…
-
नेशनल2 days ago
अगर पंजाब में बीजेपी जीती तो यहां भी बुलडोजर भेज दूंगा ताकि माफिया का रौंदा जा सके: सीएम योगी
-
नेशनल1 day ago
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार हुआ प्रज्वल रेवन्ना, एसआईटी ने की पूछताछ
-
नेशनल2 days ago
सरेंडर करने से पहले केजरीवाल की भावुक अपील, कहा- देश के लिए मेरी जान चली जाए तो गम मत करना