Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

…तो हम PM मोदी के गुलाम हो जाएंगे’, दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर जमकर साधा निशाना

Published

on

Mallikarjun Kharge fiercely targets BJP in Delhi

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में प्रदेश कांग्रेस का न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सम्मेलन के लिए प्रदेश कांग्रेस का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 21 दिन से राहुल गांधी समाज के हर वर्ग के लिए न्याय मांग रहे हैं। ऐसा कदम कभी किसी पार्टी के नेता ने नहीं उठाया। भाजपा सरकार के राज में हो रहे अन्याय के खिलाफ वह अकेले लड़ रहे हैं।

अगर कांग्रेसी इस लड़ाई में फेल हो गए तो स्थायी रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुलाम हो जाएंगे। हर वर्ग को तकलीफ होगी। सभी गुलाम हो जाएंगे। मोदी की गारंटी कहां है? हर साल दो करोड़ नौकरी कहां गई? 15-15 लाख कहां गए? झूठों के सरदार हैं मोदी, सभी को धोखा दे रहे हैं। महंगाई कमरतोड़ हो गई है। जनता की भलाई नहीं बुराई कर रहे।

कांग्रेस की गारंटी पर विश्वास कीजिए

मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं, लोगों को गुमराह करते हैं। देश में करीब 30 लाख सरकारी नौकरी खाली हैं। सबका साथ, सबका विकास कहते कहते मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश।

कांग्रेस ने जो बनाया, भाजपा उसे बेच रही है। मोदी देश को बांट रहे हैं। कांग्रेस भगवान को नहीं बांट रही। भाजपा भगवान को भी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही, जबकि कांग्रेस सुख शांति के लिए करती है।

हमें देश में भाईचारा वापस लाना है। मोदी ईडी का इस्तेमाल भी डर फैलाने के लिए कर रही है। अभी तक भाजपा 411 विधायकों को खरीद चुकी है। झारखंड में भी इन्होंने यही किया। हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई। बिहार में इन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तरफ खींच लिया। पलटू कुमार फिर भाजपा का नाम लेने लगे।

राहुल गांधी देश में मोहब्बत की दुकान खोल रहे और भाजपा ने देश को ही दुकान बना दिया। अगर हम दिल्ली जीतेंगे तो सारा देश जीतेंगे। यह लोग मुल्क को तोड़ देंगे। आपको उनके खिलाफ खड़ा होना है। ऐसी सरकार और ऐसे प्रधानमंत्री को हटाना होगा। इसके लिए संकल्प लेना होगा।

अजय माकन ने बताया कि पिछले साल राहुल गांधी ने गीता कॉलोनी से ही भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यहां लोकतंत्र बचाने के लिए सभी कांग्रेसियों का भी अभिनंदन।

दीपक बाबरिया ने कहा कि आज का सम्मेलन देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को बचाने के लिए। दिल्ली में लोगों की झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। यहां जुटी भीड़ मोदी जी को ललकार रही है। कई सालों के बाद प्रदेश कांग्रेस के इस शानदार आयोजन के लिए बधाई।

मंच पर प्रदेश कांग्रेस के अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, देवेंद्र यादव व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सहित सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

नेशनल

बाबा रामदेव की सोन पापड़ी भी टेस्ट में ‘फेल’, असिस्टेंट मैनेजर समेत 3 को 6 महीने की जेल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भ्रामक विज्ञापनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को फटकार लगाई थी। अब पतंजलि कंपनी की सोन पापड़ी फूड टेस्‍ट में फेल गई है। मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के असिस्‍टेंट मैनेजर सहित तीन लोगों को छह महीने जेल की सजा सुना दी है। तीनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 59 के तहत सजा सुनाई गई है। असिस्टेंट मैनेजर को 50 हजार और अन्य 2 दोषियों को 10 और 25 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से रितेश वर्मा ने पैरवी की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर 2019 को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बेरीनाग बाजार का दौरा किया था। इस दौरान बेरीनाग बाजार स्थित लीलाधर पाठक की दुकान में रेड मारी गई। जांच करते हुए रेड टीम ने पतंजलि नवरत्न इलायची सोन पापड़ी के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर की लैंब में भेजा गया। साथ ही सप्लायर रामनगर कान्हा जी और पतंजलि को नोटिस जारी किए गए।

जांच में मिठाई की क्वालिटी घटिया मिली। सैंपल फेल हो गया और पुलिस ने एक्शन लेकर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिषेक कुमार, कान्हा जी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड रामनगर के असिस्टेंट मैनेजर अजय जोशी, दुकानदार लीलाधर पाठक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने के बाद बीते दिन जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई।

Continue Reading

Trending