Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ का दबदबा, इन 4 कैटेगरीज में सबको छोड़ा पीछे

Published

on

Filmfare Awards Winners 2024

Loading

नई दिल्ली। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’12वीं फेल’ रिलीज के इतने महीनों बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। जिस किसी ने भी मूवी देखी, सबने स्टोरी लाइन से लेकर डायरेक्शन और प्लॉट तक की तारीफ की। एक्टर विक्रांत मेसी को लीड रोल में लेते हुए बनी ’12वीं फेल’ का जलवा 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी देखने को मिला। यहां फिल्म ने एक से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत 27 जनवरी से हुई थी और 28 जनवरी को अलग-अलग कैटेगरीज में पुरस्कार बंटे। इनमें एक्टर विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने चार कैटेगरीज में बाजी मारी है।

12वीं फेल को इन श्रेणी में मिला अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टर

विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

आमिर राय (ओएमजी 2)

एटली (जवान)

करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

सिद्धार्थ आनंद (पठान)

विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट फिल्म

विनर- 12वीं फेल

नॉमिनेशन्स

जवान

12वीं फेल

ओएमजी 2

पठान

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

12वीं फेल

भीड़ फराज

बेस्ट स्क्रीनप्ले

विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

अमित राय (ओएमजी 2)

इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान, सुमित राय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा, सुरेश भंडारू (एनिमल)

श्रीधर राघवन (पठान)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

विनर- विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

अभिषेक बच्चन (घूमर)

जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)

मनोज बाजपेयी (जोरम)

पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)

राजकुमार राव (भीड़)

विक्की कौशल (सैम बहादुर)

विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

इन सितारों का भी रहा जलवा

फिल्मेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी जीती।

Continue Reading

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending