Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी की बुलंदशहर में जनसभा आज, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

Published

on

PM Modi

Loading

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

पूरब से पश्चिम यूपी को साधने का होगा प्रयास

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा। आह्लादित पीएम मोदी के हर शब्द के मायने निकलेंगे। पीएम मोदी पूर्व सीएम व मंदिर आंदोलन के बड़े सारथी रहे कल्याण सिंह को याद करते हुए भावुक संस्मकरण भी सुना सकते हैं।

इस दौरान पूरब से पश्चिम उप्र को साधने का प्रयास होगा। पीएम मोदी कर्पूरी ठाकुर, चौ. चरण सिंह एवं कल्याण सिंह को याद करते हुए ओबीसी वोटों को भी कसेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे थे और पुलिस शूटिंग रेंज ग्राउंड स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर की जा रही तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों, संगठन कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देशित किया कि जनसभा में प्रतिभाग करने वाली जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

इसके लिए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिए और बैठक में उपस्थित मण्डल के अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण पूरा कराया जाए।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending