Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हमास ने इस्राइली सैनिकों पर मस्जिदों को नष्ट करने का लगाया आरोप, बंधकों में अधिकतर के मारे जाने की दी जानकारी

Published

on

Hamas Says Many Hostages Likely Killed hamas israel war gaza attack

Loading

येरूशलम। इस्राइल में हवाई हमले के बाद हमास के आतंकियों ने कई लोगों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया था। अब उन बंधकों के मारे जाने की संभवना जताई जा रही है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए इस्राइलियों को जिम्मेदार ठहराया है।

एक बयान में अबू ओबैदा ने कहा, ‘दुश्मनों के कई बंधकों और लोगों का भाग्य किसी को पता नहीं है। बाकी बचे लोग इस्राइल की आक्रमकता की वजह से अज्ञात सुरंगों में बंद है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हाल ही में उनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। बाकी हर घंटे बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं और इसके लिए दुश्मनों की सेना जिम्मेदार है।’

लगाया मस्जिदों को नष्ट करने का आरोप

अबू ओबैदा ने बताया कि वे आने वाले दिनों में इस्राइली सैनिकों के खिलाफ अपने हमलों का विस्तार करेंगे। उन्होंने इसी के साथ इस्राइली सैनिकों पर गाजा पट्टी में मस्जिदों को नष्ट कर धार्मिक युद्ध छेड़ने का भी आरोप लगाया है। ओबैदा ने कहा, इन 100 दिनों में इस्राइली सैनिकों ने गाजा पट्टी के कई मस्जिदों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया गया, उन्हें जला दिया गया। प्रार्थनाएं रुकवा दी गई।

बता दें कि सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर हमला किया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए। वहीं इस हमले के बदले इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा में सैन्य अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाजा के स्कूल और अस्पतालों को नष्ट कर दिया गया। हमास ने गाजा में अबतक 23,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending