Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पन्नू की हत्या का आरोप झेल रहे निखिल गुप्ता के मानवाधिकारों का हो रहा उल्लंघन, दस्तावेजों में दावा

Published

on

gurupatwant singh pannun

Loading

वॉशिंगटन। अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चेक गणराज्य की जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। कोर्ट दस्तावेजों में निखिल गुप्ता के वकील ने यह दावा किया है।वकील ने बताया कि निखिल गुप्ता को लंबे समय तक एकांतवास में रखा जा रहा है। कोर्ट दस्तावेजों में ये भी कहा गया है कि निखिल गुप्ता अंतिम बार साल 2017 में अमेरिका आया था।

निखिल गुप्ता के वकील ने पेश किया प्रस्ताव

52 वर्षीय निखिल गुप्ता के खिलाफ बीते साल नवंबर में संघीय अभियोजक ने अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। आरोप है कि निखिल गुप्ता ने भारत सरकार के एक कथित सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर अमेरिका में पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।

गुप्ता को बीते साल 30 जून को चेक रिपब्लिक के प्राग में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह प्राग जेल में बंद है और अमेरिका द्वारा निखिल गुप्ता के अमेरिका प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। निखिल गुप्ता के अमेरिका में वकील जेफ चेब्रोव ने बीती 4 जनवरी को न्यूयॉर्क की सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक प्रस्ताव पेश किया।

अमेरिकी सरकार ने दस्तावेज देने से किया इनकार

इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि अदालत संघीय अभियोजक को निर्देश दे कि वह तत्काल आरोपों का बचाव करने के लिए संबंधित दस्तावेज मुहैया कराए ताकि बचाव के लिए तैयारी की जा सके। कोर्ट दस्तावेजों में बताया गया है कि निखिल गुप्ता के परिवार को भी उससे बहुत कम मिलने दिया जा रहा है।

साथ ही गुप्ता को काउंसलर एक्सेस भी नहीं दिया गया है और जेल में उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। चेक गणराज्य के सुप्रीम कोर्ट में भी निखिल गुप्ता की तरफ से बंदी याचिका दायर की गई है।

जज विक्टर मारेरो ने निखिल गुप्ता के वकील के प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए अमेरिकी सरकार को तीन दिन का समय दिया था। जिस पर अमेरिकी सरकार ने कहा कि इस प्रस्ताव में जो डिस्कवरी मैटेरियल की मांग की गई है, उससे इनकार कर देना चाहिए। जब निखिल गुप्ता को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया जाएगा, उसके बाद ही आरोपों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending