Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हम भाग्यशाली हैं कि भारत जैसा विश्वसनीय मित्र मिला: वोट डालने से पहले बोलीं बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना

Published

on

Bangladeshi PM Sheikh Hasina before casting her vote

Loading

ढाका। बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग का लगातार चौथी बार जीतना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव का बहिष्कार किया है। देशभर में लगभग 8,00,000 पुलिस, अर्धसैनिक बल और पुलिस सहायक रविवार को मतदान केंद्रों की सुरक्षा में जुटे हैं।

शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश मैत्रीपूर्ण संबंध पर जताई खुशी

चुनाव से पहले शेख हसीना ने भारत के लिए एक संदेश साझा किया। उन्होंने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम (बांग्लादेश) भाग्यशाली है कि हमें भारत जैसा विश्वसनीय मित्र मिला है। उन्होंने सन 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के समर्थन का भी जिक्र किया।

देश में लोकतंत्र किया मजबूत

पीएम हसीना ने 1975 में अपने परिवार के नरसंहार को याद करते हुए कहा हम वर्षों तक भारत में शरण ली। इसके बाद हम बांग्लादेश वापस लौट आएं और अवामी लीग को दोबारा खड़ा किया। शेख हसीना ने देश के विकास के लिए  लोकतंत्र के महत्व पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वर्षों में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत किया है।

शेख हसीना ने आगे कहा, “हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है। हमारी आबादी बहुत बड़ी है। हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र जारी रहना चाहिए और लोकतंत्र के बिना आप कोई विकास नहीं कर सकते। हम 2009 से 2023 तक एक दीर्घकालिक लोकतांत्रिक प्रणाली हैं, यही कारण है कि बांग्लादेश ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।”

पीएम हसीना ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने देश में ऐसा माहौल बनाया है, जहां लोग आकर निडर होकर मतदान करने में सक्षम हैं।

शेख हसीना ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश के लोगों को मेरा हार्दिक धन्यवाद। कई बाधाएं थीं, लेकिन हमारे देश के लोग अपने मतदान के अधिकार और मतदान की आवश्यकता के बारे में बहुत जागरूक हैं।  उन्होंने बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) पर देश में हिंसा भड़काने का भी आरोप लगाया और कहा कि वे लोगों के विकास के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, “BNP और जमात ने कई आगजनी और कई अन्य हिंसक गतिविधियां कीं, जैसे ट्रेन जलाना, वाहन जलाना, लोगों की आवाजाही को रोका। मैं कहूंगी कि वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं, वे देशभक्त नहीं हैं और वे लोगों के विकास के खिलाफ हैं।”

देश के चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार के चुनावों के लिए 42,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 119.6 मिलियन पंजीकृत मतदाता वोट डालने के पात्र हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending