Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बसपा सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, लगने लगीं दलबदल की अटकलें 

Published

on

BSP MP Sangeeta Azad met PM Modi

Loading

आजमगढ़। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही हैं। तो वहीं नेता भी लोगों के बीच जाना शुरू कर दिए हैं। और नेताओं का दल बदलने का कार्यक्रम भी कहीं ना कहीं जारी हो गया है। जिसको लेकर जनपद आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।

जनपद आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा सीट से वर्तमान बसपा सांसद संगीता आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है, जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। संगीता आजाद अपने पति पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की हैं।

बताया जा रहा है कि लोकसभा 2022 के चुनाव में बसपा से विधायक रहे अरिमर्दन आजाद को करारी हार मिली थी। जबकि समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में रहे सरोज ने जीत दर्ज की थी। तभी से बसपा के पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद ने अपने वहां से बसपा का झंडा हटा दिया था।

तभी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि बसपा के प्रति अरिमर्दन आजाद के इरादे ठीक नहीं है। पिछले कई महीनों से यह क्लास लगाया जा रहा था कि बसपा से सांसद संगीता आजाद भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। तो कहीं ना कहीं अब कयासों से पर्दा उठता नजर आ रहा है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि बसपा के संस्थापक सदस्य रहे गांधी आजाद के पुत्र हैं। और अभिनंदन आजाद बसपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कई नेताओं ने बसपा का दामन छोड़ दिया था। तो वहीं अब बसपा के संस्थापक सदस्य रहे गांधी आजाद के पुत्र अरिमर्दन आजाद और उनकी पत्नी लोकसभा लालगंज से सांसद संगीता आजाद ने भी बसपा का दमन छोड़ने का संकेत दे दिया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending