Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर मायावती बोली- सभापति का मजाक उड़ाना ठीक नहीं, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण 

Published

on

Mayawati announcement on her birthday

Loading

नई दिल्ली। संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब गुरुवार बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर संसद से निलंबित सांसदों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। मायावती ने कहा- संसद के वर्तमान सत्र के दौरान दोनों सदनों के रिकॉर्ड संख्या में लगभग 150 विपक्षी सांसदों का निलंबन होना सरकार और विपक्ष के लिए दोनों के लिए अच्छा नहीं।

मायावती ने इस घटना को संसदीय इतिहास के लिए दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण व लोगों को आघात पहुंचाने वाला बताया। मायावती ने आगे कहा- “इसी दौरान सभापति का संसद में मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल होना अनुचित व अशोभनिय है। इस प्रकार से सरकार व विपक्ष के बीच जबरदस्त मतभेद व तनाव वाली घटनाओं से देश के लोकतंत्र संसदीय परंपराओं को बचाना बहुत ही जरूरी है।” साथ ही विपक्ष विहिन संसद में देश व आमजन से जुड़े देशहित के विधेयकों का पारित होना अच्छी परंपरा नहीं है।

संसद की सुरक्षा में चूक का उठाया मुद्दा

बसपा चीफ मायावती का कहना है, ‘संसद में हाल ही में हुआ सुरक्षा उल्लंघन भी ठीक नहीं है। यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। ऐसे में हमें मिलकर संसद की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।’ एक-दूसरे पर दबाव डालने से काम नहीं चलेगा। आरोपियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी जरूरी है।”

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending