Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खालिस्तान समर्थकों को सता रहा पन्नू की हत्या की डर, US गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत से की बदसलूकी

Published

on

Khalistani supporters heckle indian ambassador in usa today

Loading

न्यूयॉर्क। कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अब खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को हत्या का डर सता रहा है। इसी के चलते आज उसके समर्थकों ने अमेरिकी गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू से धक्का मुक्की की।

खालिस्तान समर्थकों ने राजदूत से की बदसलूकी

संधू को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में हिक्सविले गुरुद्वारे के दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक तत्वों के एक समूह ने घेर लिया और उनके साथ धक्का- मुक्की की। राजदूत गुरुपर्व के अवसर पर प्रार्थना करने के लिए गुरुद्वारे गए थे। कई वायरल वीडियो में संधू को खालिस्तानी समर्थकों से भिड़ते देखा जा सकता है, जो भारत द्वारा नामित आतंकवादियों हरदीप सिंह निज्जर और गुरपतवंत सिंह पन्नून के बारे में बयान दे रहे थे।

भाजपा नेता ने किया वीडियो शेयर

राजदूत तरनजीत सिंह संधू से धक्का-मुक्की का वीडियो भाजपा नेता आरपी सिंह ने साझा किया।

गुरपर्व पर न्यूयॉर्क के गुरुद्वारे आए थे राजदूत

इससे पहले राजदूत ने ट्वीट किया, “गुरपर्व मनाने के लिए लॉन्ग आइलैंड के गुरु नानक दरबार में स्थानीय संगत के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला।

राजदूत ने कहा कि मैंने कीर्तन सुना और गुरु नानक देव जी के एकजुटता, एकता और समानता के संदेश के बारे में सबसे बात की। उन्होंने बताया कि लंगर खाने के साथ सभी के लिए आशीर्वाद भी मांगा। राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने इसी के साथ न्यूयॉर्क में श्री गुरु रविदास मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending