Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: शहरों के बंद पड़े सिनेमाघरों में अब बन सकेंगे बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सरकार ने दी अनुमति

Published

on

Now multi-storey complexes can be built in closed cinema halls in UP

Loading

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के शहरों के मुख्य बाजारों में बने और बंद पड़े सिनेमाघरों को अब बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति दे दी गई है। अभी तक उनको तोड़कर मार्केट बनाने की अनुमति नहीं थी। राज्य सरकार ने वर्षों से बंद पड़े सिनेमा हॉल के संचालकों को बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स बनाने की अनुमति दे दी है।

अब ऐसे सिनेमा हॉल की जमीन पर मास्टर प्लान में निर्धारित भू उपयोग के आधार पर बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकेगा। अलबत्ता नक्शा पास करने से पहले मनोरंजन कर से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। आवास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने राज्यकर विभाग की सहमति के बाद इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया है।

दरअसल, प्रदेश में करीब 800 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद हो चुके हैं और लगभग 150 बंद होने के कगार पर हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अधिकांशत: शहर के पुराने सघन इलाकों में स्थित है। उधर, सिनेमा हॉल के बंद होने के बावजूद इसकी जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे सिनेमा हॉल मालिक के साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इन स्थितियों को देखते हुए सरकार ने सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल की जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने की अनुमति दी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या, इंदिरानगर के सेक्टर 22 की है घटना

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेन्द्रनाथ दुबे की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या लूटपाट की इरादे से की गई है। घटना इंदिरानगर के सेक्टर 22 की है।

वारदात की समय देवेन्द्रनाथ दुबे गोल्फ खेलने गए गए थे। जब वो वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर आने की बाद उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में दाखिल हुए तो सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सामने उनकी पत्नी बेड पर पड़ी हुईं थी। उनके गले में फंदा लगा था। वहीं घर की आलमारियां भी खुली हुईं थीं और उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था।

देवेन्द्रनाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Continue Reading

Trending