Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अंतरिक्ष में भारत ने फिर रचा इतिहास, गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की हुई सफल लॉन्चिंग

Published

on

Gaganyaan Mission Test Flight

Loading

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण कर दिया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद ISRO यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान के टेस्ट व्हीकल की सफल लॉन्चिंग की है।

मिशन के टेस्ट व्हीकल की आज लॉन्चिंग हुई है, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया था। भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इस मानवरहित उड़ान परीक्षण सफल रहना भी बड़ी खबर है। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया है।

पृथ्वी पर पैराशूट की मदद से उतर रहा क्रू मॉड्यूल

मिशन के लॉन्च होने के बाद करीब 16 किलोमीटर की ऊंचाई तक रॉकेट की मदद से क्रू मॉड्यूल उड़ा। इसके बाद दूसरे चरण में क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया और पैराशूट की मदद से बंगाल की खाड़ी में नीचे आने लगा। समुद्र में नेवी की टीम पहले से तैनात है, जो इस मॉड्यूल को लेकर इसरो कमांड तक लेकर आएगी।

तकनीकी खराबी के चलते मिशन किया गया होल्ड

गगनयान मिशन की पहली टेस्टिंग को काउंटडाउन के अंतिम 5वें सेकंड पर होल्ड कर दिया गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि गगनयान का पहली उड़ान टेस्टिंग (टीवी-डी1) तकनीकी खराबी की वजह से रोका गया।

देखने पहुंचे स्कूली बच्चे

श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटरर में गगनयान मिशन के ट्रायल को देखने कई स्कूली बच्चे पहुंचे। बच्चों में मिशन को लेकर अलग उत्साह देखने को मिला। एक छात्र का कहना है, इसरो का दौरा करने का यह हमारा पहला मौका है और हमें यहां आकर बहुत गर्व है। चंद्रयान -3 एक सफल मिशन है और हमें उम्मीद है कि यह मिशन भी सफल होगा।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending