Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आज कक्षा बदलने की प्रक्रिया पूरी करेगा आदित्य एल-1, पृथ्वी की कक्षा में बिताएगा 16 दिन

Published

on

Aditya L-1 will complete the orbit changing process today

Loading

बंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी है कि उसका सूर्य मिशन आदित्य एल1 अपनी पहली कक्षा में बदलाव करेगा। इसरो रविवार को सुबह करीब 11.45 बजे पहली अर्थ बाउंड फायरिंग करेगा। इससे पहले शनिवार को इसरो ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा।

पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा आदित्य एल1

इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 ने पावर जेनरेट करना शुरू कर दिया है। अर्थ बाउंड मैनुवर्स की मदद से यह फायरिंग की जाएगी। इससे आदित्य एल1 अपनी कक्षा बदलकर अगली कक्षा में प्रवेश करेगा। आदित्य एल1 पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा। इस दौरान पांच बार इसकी कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायरिंग की जाएगी।

110 दिन बाद लैग्रेंजियन पॉइंट पर पहुंचेगा आदित्य एल1

110 दिन की यात्रा के बाद आदित्य एल1 लैग्रेजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पहुंचने के बाद आदित्य एल1 में एक और मैनुवर किया जाएगा, जिसकी मदद से आदित्य एल1 को एल1 पॉइंट के हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। यही से आदित्य एल1 सूरज की स्टडी करेगा। यह लैग्रेंजियन पॉइंट सूरज की दिशा में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है।

आदित्य एल1 के साथ सात पेलोड भेजे गए हैं, जो सूरज का विस्तृत अध्ययन करेंगे। इनमें से चार पेलोड सूरज की रोशनी का अध्ययन करेंगे। वहीं बाकी तीन सूरज के प्लाजमा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करेंगे।

इससे पहले इसरो ने सफलतापूर्वक चांद की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर को उतारकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बन गया है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending