Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिल्ली कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Arvinder Singh Lovely made Delhi Congress state president

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने की खबरों पर बीते दिनों जिस तरह से अटकलें लग रही थीं वह गुरुवार को सही साबित हुईं। आज (31 अगस्त) कांग्रेस ने कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की घोषणा की है। अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

लंबे समय से टल रही थी नए अध्यक्ष की नियुक्ति

कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था। सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा।

बीते कई दिनों से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की जो अटकलें राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं वह सच साबित हो गई हैं। गुरुवार को पार्टी ने शीला सरकार में मंत्री रह चुके अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने अनिल चौधरी की जगह ली है। काफी समय से यह खबरें थीं कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष बदलने की मांग कर रही थी।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending