Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लॉन्चिंग के लिए तैयार भारत का सोलर मिशन आदित्य- एल1, तस्वीरें देख होगा गर्व

Published

on

Aditya-L1 latest images

Loading

बंगलुरू। भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य- एल1 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। बता दें कि आदित्य एल1 को आगामी शनिवार यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। चार महीने के सफर के दौरान भारत का आदित्य एल1 मिशन 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन-1 पॉइंट पर पहुंचेगा। जहां से वह सूरज के अंतरिक्ष के मौसम पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेगा।

इसरो ने मंगलवार को आदित्य- एल1 से लैस लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 की तस्वीरें साझा की। लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी57 को श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर पहुंचा दिया गया है।

आदित्य- एल1 सूरज की सतह पर कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन और प्री फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों को समझने का प्रयास करेगा। सूरज पर आने वाले सौर तूफानों का भी अध्ययन किया जाएगा। आदित्य- एल1 सूरज का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित लेबोरेट्री होगी। यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है।

बता दें कि लैग्रेंजियन-1 पॉइंट के आसपास हेलो ऑर्बिट में रखी गई सैटेलाइट सूर्य पर लगातार नजर रख सकती है और किसी ग्रहण का भी यहां असर नहीं होता। यहां से रियल टाइम आधार पर सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर नजर रखी जा सकती है।

नेशनल

स्वाति मालीवाल ने निर्भया कांड को किया याद, कहा- अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को 12 साल पुराने निर्भया कांड को याद करते हुए कहा कि अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ 13 मई को सीएम आवास के भीतर बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक समय था जब हम सब निर्भया के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले थे। आज, 12 साल बाद, हम उस आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज मिटा दिया और फोन को फार्मेट कर दिया।”

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “काश उन्होंने मनीष सिसोदिया जी के लिए इतनी ताकत झोंकी होती। यदि वह यहां होते तो हो सकता है कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ होता।” विभव कुमार को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और देर रात एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत को बताया था कि उसे जो सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया है वह ब्लैंक है। कुमार ने अपना मोबाइल फोन पुलिस को दिया लेकिन पासवर्ड नहीं बताया। इसके अलावा कुमार ने खराबी का बहाना बनाकर एक दिन पहले अपना मोबाइल फॉर्मेट कर दिया था।

पुलिस ने अदालत को बताया कि फोन को फॉर्मेट करने से पहले उसके डाटा को क्लोन करना होता है। इसलिए, उनके फोन के डाटा को वापस हासिल करने के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा क्योंकि डाटा रिट्रीव करने के लिए विशेषज्ञों के समक्ष उनकी उपस्थित जरूरी है। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354बी (महिला का चीरहरण करने के उद्देश्य से बलप्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला का शीलभंग करने वाले शब्द, भंगिमा या कार्य) के तहत आरोप लगाये गये हैं।

 

Continue Reading

Trending