Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लोरेटा लिंच होंगी अमेरिका की नई अटॉर्नी जनरल

Published

on

Loading

वाशिंगटन| वरिष्ठ वकील लोरेटा लिंच अमेरिका की नए अटॉर्नी जनरल होंगी। वह एरिक होल्डर का स्थान लेंगी। अमेरिकी सीनेट में उनके चुनाव के लिए कराए गए मतदान में उनके समर्थन में गुरुवार को 56 और विपक्ष में 43 वोट पड़े। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उनके चयन के लिए 10 रिपब्लिकंस ने भी समर्थन में वोट किया, जबकि टेक्सास के सीनेटर और 2016 राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने नामांकन का इंतजार कर रहे टेड क्रुज मतदान प्रक्रिया से दूर रहे।

ब्रुकलिन की वकील लिंच पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला अटॉर्नी जनरल होंगी।

उन्हें इस पद पर उनके चयन के लिए पांच महीने का इंतजार करना पड़ा। रिपब्लिकन सीनेटरों ने गर्भपात निरोधी प्रावधान को लेकर डेमोक्रेट्स के साथ चल रहे विवाद के कारण मतदान की प्रक्रिया रोक रखी थी। लेकिन सीनेट के नेताओं ने सप्ताह की शुरुआत में इस मतभेद को खत्म कर दिया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending