Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चंद्रमा की सतह से अब केवल 150 किमी दूर चंद्रयान-3, आज का दिन है बेहद खास

Published

on

Chandrayaan-3 reached its last stage

Loading

बेंगलुरु। भारत चांद की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बनने के और करीब पहुंच गया है। देशवासियों की नजरें इसी पर टिकी हैं। चंद्रमा की सतह से चंद्रयान-3 की दूरी अब महज 150 किलोमीटर है। भारत के तीसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-3 ने कल बुधवार को अंतिम बार अपनी कक्षा में बदलाव किया। आज प्रोपल्शन माड्यूल व लैंडर माड्यूल को अलग करने की तैयारी होगी। 23 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की तैयारी है।

चंद्रयान-3 की कक्षा चौथी बार बदली

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा चौथी बार बदली गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, ‘चंद्रयान-3 के चंद्रमा तक पहुंचने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। हमारी आशा के मुताबिक चंद्रमा की 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की कक्षा में चंद्रयान-3 स्थापित हो गया। चंद्रमा की सीमा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं।‘

चंद्रयान से जुड़ी जरूरी बातें

चंद्रमा की सतह से चंद्रयान-3 की दूरी अब मात्र 150 किमी रह गई है।

यान की कक्षा में अंतिम बदलाव हो गया है।

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान आज यान से होंगे अलग।

23 अगस्त को लैंडर-रोवर की चंद्रमा की सतह पर कराई जाएगी सॉफ्ट लैंडिंग।

2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का अंतिम क्षण में रोवर से संपर्क टूटा था।

लैंडर विक्रम और रोवर होंगे अलग

इसरो द्वारा कहा गया है कि आज 17 अगस्त को लैंडिंग माड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं, प्रोपल्शन माड्यूल से अलग हो जाएंगे। इसके बाद लैंडर-रोवर की गति घटाने का प्रयास किया जाएगा। 23 अगस्त को यान के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।

इंजन फेल होने पर भी होगी लैंडिंग

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर  सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर इसका इंजन फेल भी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भी चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होगी।

नेशनल

पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव

Published

on

Loading

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. इसके अलावा 12 राज्यों के सीएम भी शामिल हुए.

इससे पहले पीएम मोदी सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो किया। पीएम मोदी सोमवार शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रथ पर सवार होकर बनारस में रोड शो किया। पीएम मोदी का ये रोड शो 5 किलोमीटर था।

रात करीब 9 बजे पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के मंदिर में विशेष पूजन अर्चना के लिए पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास किया। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2014 में पहली बार यहां से सांसद बने थे। इसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की।

Continue Reading

Trending