Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक बारिश का कहर, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published

on

latest weather updates

Loading

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। लोगों को बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। हालांकि, उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

देश के इन इलाकों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय , अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से भारी वर्षा होगी।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी रविवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में लोग अभी भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने 40 शहरों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने भारी बारिश को लेकर कुमाऊं में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश  में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य की कई नदियां खतरें के निशान के पार कर गई हैं। पंडोह बाजार में व्यास नदी का पानी घुसने से कई दुकानें जलमग्न हो गईं। इसके साथ ही मंडी का प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर भी ब्यास के पानी में डूब गया। चंबा जिले में भी दो दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं, लाहौर और स्पीति में बाढ़ और भूस्खलन होने की घटना सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 24 जून को राज्य में दस्तक दी थी।

बिहार का मौसम अपडेट

बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आज से मानसून की गतिविधि में तेजी आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार) में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में भारी बारिश की संभावना

हरियाणा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चार जिलों में आरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून एक हफ्ते तक सक्रिय रहेगा।

कर्नाटक में हो रही भारी बारिश

कर्नाटक में भीषण बारिश हो रही है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी बारिश से प्रभावित तटीय क्षेत्र हैं। शनिवार को मंत्रियों ने इन इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार तक दक्षिण कन्नड़ में चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। यहां शुक्रवार को 101.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में फंसे हजारों तीर्थयात्री

खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के बाद शनिवार को उधमपुर में सैकड़ों वाहन फंस गए। इससे पहले, शनिवार को रामबन जिले में टनल तीन और पांच को जोड़ने वाली एक सड़क भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। वहीं, अमरनाथ यात्रा रद्द होने से करीब छह हजार तीर्थ यात्री रामबन में फंसे हुए हैं। अमरनाथ गुफा की 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

हर व्यक्ति की पीड़ा को दूर करने के लिए संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

Published

on

Loading

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता प्रभावी रहने के चलते मार्च माह से स्थगित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनोपयोगी जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर प्रारंभ हो गया है। इसकी शुरुआत गत दिनों लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से हुई। शनिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गोरखपुर में पिछला जनता दर्शन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व 9 मार्च को हुआ था। रविवार सुबह जनता दर्शन में काफी संख्या ऐसे लोगों को थी जो गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करने के लिए तत्पर है। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के मेडिकल इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन को जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 350 लोगों की समस्याएं सुनीं और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और बड़े इत्मीनान से उनकी बात सुनने के बाद उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि सबकी पीड़ा दूर की जाएगी। जनता दर्शन में पहुंची एक महिला ने मुख्यमंत्री से इलाज में मदद की गुहार लगाई। इस पर सीएम योगी ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में जो भी खर्च आना है, अस्पताल से इस्टीमेट बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को उक्त महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जो भी जरूरतमंद आयुष्मान हेल्थ कार्ड से वंचित रह गए हैं, उनके कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं।

जनता दर्शन में पुलिस व राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जिले स्तर पर ही समस्या का समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है और इसमें किसी ने भी लापरवाही की तो उसे दंड का भागी बनना पड़ेगा। इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता से लोगों की समस्याओं को सुनें और गुणवत्तापूर्ण, त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर सीएम योगी ने गोवंश को उनके विभिन्न नामों से पुकारा। सीएम योगी की आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए। सीएम योगी ने उन्हें दुलारकर अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली।

Continue Reading

Trending