Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : चक्रवाती तूफान से अब तक 44 मौतें

Published

on

Loading

पटना| बिहार के पूर्णिया और मधेपुरा सहित कई जिलों में मंगलवार की रात आए तूफान से मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक पूर्णिया जिले में 32 लोगों की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यासजी ने गुरुवार को बताया, “चक्रवाती तूफान से अब तक 44 लोगों की मौत हुई है। बुधवार तक यह आंकड़ा 42 थी। प्रभावित सभी क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। तूफान से व्यापक क्षति हुई है, सर्वेक्षण के बाद ही नुकसान का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा।”

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पूर्णिया में सबसे अधिक 32 लोगों की मौत हुई है जबकि मधेपुरा में सात, मधुबनी में तीन तथा सुपौल और सीतामढ़ी में एक-एक लोग असमय काल की गाल में समा चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य जारी है। प्रभावित लोगों की सूची बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी घर बनाने के लिए सहायता दी जाएगी। फसलों के बर्बादी के लिए भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।”

नीतीश ने बताया कि बुधवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर उनसे स्थिति की जानकारी ली थी तथा केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य के मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, सीतामढ़ी किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी जिले में चक्रवाती तूफान से व्यापक क्षति हुई है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending