Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अबू सलेम का भतीजा मो. आरिफ मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़

Published

on

Abu Salem nephew Mohd. Arif arrested from Mumbai

Loading

आजमगढ़। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ को एसओजी टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे आजमगढ़ लाया जा रहा है। शहर कोतवाली में गुरुवार को उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने व रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसओजी टीम अबू सलेम के भतीजे को लेकर मुम्बई से आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार शहर के चकला पहाड़पुर निवासिनी शबाना परवीन ने गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर दिया कि उसके पति स्व. आदिल शेख इस्टर्न डिस्टीब्यूटर के मालिक रहे है। उनके निधन के बाद से वह ही उनका सारा कारोबार व परिवार देख रही है।

पति ने निधन के पूर्व अपने भाई जैद अहमद, मां शाहिदा खातून व पिता स्व. नसीम अहमद के नाम से कई जगहों पर प्रापर्टी खरीदा था। जिस पर अब मेरी ननद हेमा व उसने पति सलमान की नजर है। पति के भाई जैद बीमार है, जिनका मुम्बई से इलाज कराया जा रहा है।

मां शाहिदा भी अक्सर बीमार ही रहती है। मेरी ननद व उसके पति किसी भी तरह उसकी व उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा की कवायद में जुटे है। एक बार तो वे पति के भाई जैद व मां शाहिदा को बरगला कर वसीयत भी करा चुके है। जिसे बाद में दोनों ने रद्द कर दिया।

इसके बाद से अब वे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर के माध्यम से मेरी व परिवार की संपत्ति पर नजर रखे है। आरिफ द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है तो फर्जी कागजातों के आधार पर उसकी व परिवार की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।

शबाना की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं एसओजी टीम ने अबू सलेम के मो. आरिफ को मुम्बई में गिरफ्तार कर लिया है। जिसे टीम आजमगढ़ के लिए ले कर निकल चुकी है।

सीओ सिटी, आजमगढ़ गौरव कुमार ने बताया फर्जीवाड़ा व रंगदारी के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ समेत तीन के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। जहां तक आरिफ के मुम्बई से गिरफ्तारी की बात है तो इसकी अभी हमें जानकारी नहीं है। जब पुष्टि होगी तो उच्चाधिकारियों द्वारा निश्चित तौर पर बताया जाएगा।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending