Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

करियर

सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, पहले स्थान पर इशिता; टॉप 10 में सात लड़कियां

Published

on

Civil Services Exam 2022 result declared

Loading

नई दिल्ली। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज मंगलवार 23 मई 2023 को जारी कर दिया है। इस सूची में पहला स्थान इशिता किशोर ने प्राप्त किया है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं।

सिविल सेवा परीक्षा चयन सूची में 933 उम्मीदवार

UPSC ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं।

दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इन स्टूडेंट्स की आई टॉप रैंक

क्रमांक अनुक्रमांक उम्मीदवार के नाम

1 5809986 इशिता किशोर

2 1506175 गरिमा लोहिया

3 1019872 उमा हरति एन

4 0858695 स्मृति मिश्रा

5 0906457 मयूर हजारिका

6 2409491 गहना नव्या जेम्स

7 1802522 वसीम अहमद भट

8 0853004 अनिरुद्ध यादव

9 3517201 कनिका गोयल

10 0205139 राहुल श्रीवास्तव

11 3407299 परसंजीत कौर

12 6302509 अभिनव सिवाच

13 2623117 विदुषी सिंह

14 6310372 कृतिका गोयल

15 6802148 स्वाति शर्मा

16 6017293 शिशिर कुमार सिंह

17 0840388 अविनाश कुमार

18 0835555 सिद्धार्थ शुक्ला

19 0886301 लघिमा तिवारी

20 7815000 अनुष्‍का शर्मा

21 6911938 शिवम यादव

22 5005936 जी वी एस पवनदत्ता

23 0878394 वैशाली

24 0860215 संदीप कुमार

25 0504073 सांखे कश्मीरा किशोर

26 0400900 गुंजिता अग्रवाल

27 0835608 यादव सूर्यभान अच्छेलाल

28 3528300 अंकिता पुवार

29 0826762 पौरुष सूद

30 5409668 प्रेक्षा अग्रवाल

31 0824362 प्रियांशा गर्ग

32 5902868 नितिन सिंह

33 0853450 तरुण पटनायक मदाल

UPSC Toppers 2023 पूरी लिस्ट इस लिंक से देखें

करियर

CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, 87.98 प्रतिशत छात्र हुए पास

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वे छात्र जिन्होंने इस साल की सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

इस साल सीबीएसई कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष के 87.33% से 0.65 प्रतिशत अधिक है। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 1.16 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

 यहां देखें वेबसाइट्स की सूची –

cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
digilocker.gov.in
results.gov.in

ऑफलाइन ऐसे चेक कर सकते हैं नतीजे

ऑफलाइन या फोन के मैसेज सेक्शन से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाएं.
यहां टाइप करें CBSE12 रोल नंबर, डीओबी, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और भेज दें – 7738299899 पर.
इतना करते ही नतीजे आपके फोन में टेक्स्ट मैसेज के रूप में आ जाएंगे.

Continue Reading

Trending