Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

संगठन के बेहतर समन्वय एवं यशस्वी नेतृत्व की वजह से मिली जीत: CM योगी

Published

on

CM Yogi on victroy

Loading

लखनऊ। उप्र के नगर निकाय चुनाव व दो विधानसभाओं में उप चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से मैं सभी का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय एवं यशस्वी नेतृत्व की वजह से बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी विजय हासिल की हैं। रामपुर की स्वार सीट से तत्कालीन विधायक की अयोग्यता के कारण खाली हुई थी जहां से अपना दल (एस) के प्रत्याशी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की हैं।

CM योगी ने कहा यूपी में शांतिपूर्ण ढंग से नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ। मैं अपनी पूरी मशीनरी का धन्यवाद देता हूं, जिनकी मेहनत का परिणाम मिला है। उन्होंने कहा मैं विश्वास दिलाता हूं उत्तर प्रदेश सरकार का प्रशासन व सुशासन ऐसे ही कायम रहेगा।

गौरतलब है कि यूपी के 17 नगर निगम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ विजय हासिल किया है। 17 में से 3 नगर निगम मथुरा, वृंदावन और शाहजहांपुर नए गठित हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा इतनी बड़ी आबादी के बीच में जनता को बुनियादी सुविधाएं और उनके सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा उनकी मूल सुविधाओं को ध्यान में रखा था। 2010 में सात नगर निगम में जीत हासिल की थी, इस बार यह आंकड़ा 17 का पहुंच चुका हैं। 545 नगर पंचायतों में अभूतपूर्व जीत हासिल की है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending