Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में टैक्स फ्री हुई The Kerala Story, सीएम योगी भी पूरी कैबिनेट संग देखेंगे फिल्म

Published

on

Loading

लखनऊ। फिल्म द केरल स्टोरी पर जारी बवाल के बीच यूपी में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ 12 मई को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे, इसके लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जा सकती है।

सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर कहा, “The Kerala Story’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी।” वहीं, देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, “द केरल स्टोरी” यूपी में टैक्स फ्री !!

वहीं फिल्म को लेकर अब सियासत भी जमकर हो रही है। बीजेपी जहां फिल्म के समर्थन में दिख रही है वहीं, विपक्षी पार्टियां फिल्म पर बैन लगाकर अपनी सियासत को चमकाने में लगी हुई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending