Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

3 दिन पहले था उमेश की हत्या का प्लान, पुलिस वैन ने बचा ली थी जान

Published

on

Umesh Pal murder case

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज में बीती 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े शूटर्स भले ही ढेर किए जा चुके हो लेकिन इससे जुड़े खुलासों का सिलसिला आज भी जारी है। अब इस हत्याकांड से जुड़ा एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 21 फरवरी का बताया जा रहा है।

गतिविधियां देखने के बाद ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि शूटर्स 21 फरवरी को भी उमेश पाल की हत्या करने की तैयारी से आए थे लेकिन आखिरी समय में पुलिस जीप आ जाने से सारी तैयारी धरी की धरी रह गई थी। ठीक ऐसा ही दृश्य 24 फरवरी को भी नजर आया जब शातिरों उमेश पाल पर हमले करके हत्याकाण्ड को अंजाम दिया था।

इस वीडियो में अतीक अहमद और अशरफ के गुर्गों ने 21 फरवरी की शाम भी उमेश पाल को सुलेम सराय जयंतीपुर में घर के बाहर हमले की कोशिश की थी। सभी शूटर उनके घर की गली के बाहर पहुंच भी गए थे, लेकिन उसी वक्त पुलिस जीप के आ जाने से वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे।

पुलिस वैन ने बचाई उमेश पाल की जान

सीसीटीवी में शूटर उस्मान और गुलाम एक साथ नजर आ रहे हैं। अरमान और गुड्डू मुस्लिम अलग बाइक पर हैं और क्रेटा कार भी दिखाई दे रही है। अगर उस दिन हमलावर कामयाब हो जाते तो उमेश पाल की तीन दिन पहले ही हत्या हो सकती थी लेकिन पुलिस की एक वैन ने उस दिन उमेश पाल की जान बचा ली।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending