Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में HC का बड़ा फैसला, नए सिरे से सुनवाई का आदेश

Published

on

Shri Krishna Janmabhoomi dispute

Loading

प्रयागराज/मथुरा। मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह जमीन विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आज बड़ा फैसला दिया है। अपने फैसले में कोर्ट ने शाही ईदगाह ट्रस्ट और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की याचिकाओं को निस्तारित कर दिया।

हाई कोर्ट ने सिविल जज के फैसले के खिलाफ मथुरा के जिला जज को नए सिरे से सुनवाई कर आदेश पारित करने को कहा है। अब सभी पक्षकारों को मथुरा के जिला जज के यहां नए सिरे से अपनी दलीलें पेश करनी होगी। हाईकोर्ट ने पूरे केस को मथुरा के जिला जज को रिमांड बैक कर दिया है।

बता दें कि मथुरा की सिविल कोर्ट ने जिस सूट को खारिज कर दिया था उसके खिलाफ श्रीकृष्ण विराजमान ने जिला जज के यहां रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। जिला जज ने सिविल कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया था और फिर से सुनवाई का आदेश पारित किया था।

जिला जज के इसी आदेश को ईदगाह ट्रस्ट कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसपर आज जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच ने फैसला दिया है।

अमीनी सर्वे पर भी लगी है रोक

इससे पहले भी श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह जमीनी विवाद में शाही ईदगाह के अमीनी सर्वे के आदेश पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की याचिका पर सीनियर डिविजन कोर्ट द्वारा अमीनी सर्वे का आदेश दिया गया था लेकिन अब रोक के बाद शाही ईदगाह के अमीनी सर्वे के लिए मौके पर अमीन नहीं जायेगा।

अमीनी सर्वे का आदेश हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की याचिका पर सीनियर डिविजन कोर्ट द्वारा दिया गया था, लेकिन शादी ईदगाह के पक्षकारों की याचिका पर सुनवाई के दौरान इसपर रोक लगा दी गई थी।

 

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या, इंदिरानगर के सेक्टर 22 की है घटना

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेन्द्रनाथ दुबे की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या लूटपाट की इरादे से की गई है। घटना इंदिरानगर के सेक्टर 22 की है।

वारदात की समय देवेन्द्रनाथ दुबे गोल्फ खेलने गए गए थे। जब वो वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर आने की बाद उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में दाखिल हुए तो सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सामने उनकी पत्नी बेड पर पड़ी हुईं थी। उनके गले में फंदा लगा था। वहीं घर की आलमारियां भी खुली हुईं थीं और उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था।

देवेन्द्रनाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Continue Reading

Trending