Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी सांसद ने कहा- पाकिस्तान को नहीं, अब चीन को चुनौती मानते हैं भारतीय

Published

on

US MP Ro Khanna

Loading

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि भारतीय अब पाकिस्तान को नहीं बल्कि चीन को सबसे बड़ी सैन्य चुनौती मानते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन के साथ अपने रिश्तों को फिर से संतुलित करने की जरूरत है।

बता दें कि मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत और चीन 17 राउंड की शीर्ष कमांडर स्तर की बातचीत कर चुके हैं लेकिन अभी भी दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। भारत साफ कर चुका है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो सकेंगे।

क्या बोले अमेरिकी सांसद

प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हूवर इंस्टीट्यूट में विदेश नीति पर दिए अपने संबोधन में रो खन्ना ने कहा कि ‘आज हमें चीन के साथ अपने रिश्तों को फिर से संतुलित करने की जरूरत है। इससे हमें और एशिया में हमारे सहयोगियों को मिल रही चुनौती को लेकर स्पष्टता आएगी। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी कूटनीति और नेतृत्व की बदौलत 21वीं सदी, 20वीं सदी की तुलना में कम हिंसाग्रस्त होगी।’

रो खन्ना ने कहा कि ‘चीन एशिया में आधिपत्य जमा रहा है और सीमा विवाद को लेकर भारत को धमका रहा है तो अन्य देशों के साथ भी जूनियर सहयोगियों जैसा व्यवहार कर रहा है।’ खन्ना ने कहा कि अमेरिका को भारत और अन्य एशियाई सहयोगी देशों के साथ संबंध मजबूत करने की जरूरत है।

साल 2017 में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत ने मिलकर क्वाड का गठन किया, जिसका उद्देश्य भारत प्रशांत क्षेत्र में अहम समुद्री रास्ते की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि यह रास्ता किसी भी देश के प्रभाव से मुक्त रहे।

दक्षिणी चीन सागर पर आधिपत्य जमा रहा चीन

बता दें कि चीन, दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर को लेकर पड़ोसी देशों के साथ विवाद कर रहा है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। वहीं वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई, ताइवान भी दक्षिणी चीन सागर पर अपना दावा करते हैं।

चीन द्वारा दक्षिणी चीन सागर में कई कृत्रिम द्वीप बनाकर यहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर मिनरल्स, तेल और प्राकृतिक संसाधनों के मामले में काफी समृद्ध माने जाते हैं, साथ ही वैश्विक कारोबार के लिए भी ये क्षेत्र बेहद अहम हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending