Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अतीक की कब्जाई जमीनें पीड़ितों को लौटाने पर मंथन, आयोग के गठन पर विचार

Published

on

atique ahmed

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज में बीते चार दशक से माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पीड़ित लोगों में अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अतीक और अशरफ की मौत के बाद तमाम पीड़ित पुलिस से संपर्क साध रहे हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार नई मुहिम शुरू कर सकती है। मंथन चल रहा है कि आयोग बनाकर पीड़ितों से शिकायती पत्र लिए जाएं ताकि उनकी जमीन और मकान, जिन्हें अतीक और अशरफ ने खौफ दिखाकर कब्जाया था, उनको वापस दिलाया जा सके। जल्द ही इस बारे में कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है।

दरअसल, अतीक और अशरफ ने प्रयागराज में हजारों लोगों की जमीनों पर कब्जा किया था या उनको मामूली रकम देकर अपने नाम करा लिया था। अतीक के खौफ से कोई पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता था।

अतीक और अशरफ की मौत के बाद ऐसे तमाम लोग अब पुलिस के पास चक्कर काटने लगे हैं ताकि उनकी संपत्ति वापस मिल सके। इस संबंध में शासन स्तर पर हुई बैठक में गहन चर्चा की गयी है। अधिकारी इसकी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं कि किस तरीके से पीड़ितों की शिकायतों को एकत्र करके कानूनी तरीके से उनकी संपत्तियों को वापस कराया जाए।

सियासी मकसद पूरा करने को बदल रहा था डेमोग्राफी

जांच में सामने आया है कि अतीक और अशरफ के चुनाव में हारने के बाद उनकी प्रयागराज की सियासत में पकड़ कमजोर हो रही थी। अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए उन्होंने इलाके की डेमोग्राफी बदले की साजिश रची और तमाम जमीनों पर कब्जा करके या कम दामों पर खरीदकर उसे मुस्लिमों को बेचने लगे।

इन जमीनों को बाजार दर से कम दामों पर बेचा जाता था ताकि खरीदार और उसका परिवार उनका वोटर बन जाए। अतीक इसी मकसद से अपनी पत्नी शाइस्ता को राजनीति में ला रहा था। वहीं शूटर गुलाम को भी चुनाव लड़वाना चाहता था ताकि वह असद को भी राजनीति में लाने में मदद करे।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending