Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

बैडमिंटन : सिंधू, कश्यप एशिया चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में

Published

on

वुहान-चीन,विश्व-चैम्पियनशिप,बैंडमिंटन,राष्ट्रमंडल,चैम्पियन-भारत,जापान

Loading

वुहान (चीन) | विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं और लंबे समय बाद वापसी कर रहीं पी. वी. सिंधू ने 200,000 डॉलर इनामी राशि वाले बैंडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में बुधवार को उज्बेकिस्तान की एनेत कुरशुडयान को हराकर महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। आठवीं वरीय सिंधू पैर की चोट के कारण जनवरी से ही कोर्ट से बाहर चल रही थीं। तीन महीनों में अपना पहला मैच खेल रहीं सिंधू ने दूसरे दौर के मुकाबले में एनेत को केवल 16 मिनट में 21-6, 21-5 से हराया।

विश्व की 12वीं वरीय खिलाड़ी सिंधू को पहले दौर में बाइ मिला था। वह अब मकाउ की तेंग इयोक यू से भिड़ेंगी। दोनों खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। दूसरी ओर, मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन भारत के पारुपल्ली कश्यप भी पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। कश्यप ने एक घंटे 53 मिनट चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीनी ताइपे के जेन हाओ ह्सू को 15-21, 21-18, 21-19 से हराया। कश्यप अब सातवें वरीय चीन के झेंगमिंग वांग से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ी पूर्व में चार बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। कश्यप अपने करियर में केवल एक बार वांग के खिलाफ जीत हासिल कर सके हैं।

बहरहाल, पुरुष युगल वर्ग से भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर आई। जापान के हिरोयुकी एंडो और केनिचि हायाकावा की चौथी वरीय जोड़ी ने भारत के अक्षय देवाल्कर और प्रणव चोपड़ा को दूसरे दौर में 36 मिनट में 21-15, 21-17 से हराया।

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending