IPL
IPL 2023: RCB को डबल झटका, विल जैक्स के बाद वानिंदु हसरंगा हुए चोटिल
नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। शनिवार को लीग में पहला डबल भी खेला गया। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि, टीम को लीग शुरू होने से पहले ही चोट से जूझना पड़ रहा है।
विल जैक्स चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि जोश हेजलवुड भी 14 अप्रैल के बाद लीग से जुड़ सकते हैं। अब टीम को एक और झटका लगा है। टीम के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल सकते हैं।
श्रीलंका के हसरंगा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने में व्यस्त हैं और नौ अप्रैल के बाद ही उपलब्ध रहेंगे। इस बीच आरसीबी की टीम दो मैच खेलेगी। वहीं, उनका तीसरा मैच 10 अप्रैल को है। ऐसे में हसरंगा शुरुआती तीनों मैचों से दूर रह सकते हैं।
आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी के हेड कोच संजय बांगर ने कहा- हसरंगा इस महीने की नौ तारीख तक हमारे लिए अनुपलब्ध रहेंगे। हसरंगा पिछले सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे और 16 मैचों में 16.53 के औसत सेदूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 18 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी थी।
कोच ने कहा है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह खेलेंगे। कोच ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने खेलने की मंजूरी दे दी है, वह रविवार को खेलेंगे। आरसीबी के रजत पाटीदार भी चोटिल हैं। पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ में नहीं खेल सकते हैं।
IPL
मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।
दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।
10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।
बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।
मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर
बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।
-
मुख्य समाचार11 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल3 days ago
सपा के राज में दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है
-
नेशनल3 days ago
गुजरात: राजकोट के गेम जोन में आग से अबतक 30 की मौत, मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
-
नेशनल3 days ago
भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में 47 के करीब
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
प्रादेशिक3 days ago
नासिक: सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 26 करोड़ नकद, 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता चला