Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खालिस्तान समर्थकों की शर्मनाक हरकत: अमेरिका में भगवंत मान की बेटी से किया गाली-गलौज

Published

on

Shameful act of Khalistan supporters

Loading

वाशिंगटन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने फेसबुक के जरिए बताया कि खालिस्तान समर्थकों ने गुरुद्वारा में उनके बच्चों के घेराव का प्रस्ताव पास किया है। मान के दोनों बच्चे सीरत कौर मान और दिलशान मान अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे खालिस्तान समर्थक अमेरिका में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बच्चों का घेराव करने और उन्हें परेशान करने की योजना बना रहे हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि खालिस्तान समर्थक अब शर्मनाक हरकतों पर उतर आए हैं।

इन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर को फोन पर न सिर्फ धमकी दी बल्कि गाली-गलौज भी की है। यह खुलासा भगवंत मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने फेसबुक के जरिये किया है। पटियाला के एक वकील ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीरत कौर को खालिस्तान समर्थकों द्वारा धमकाने और अपशब्द कहे जाने संबंधी पोस्ट शेयर की।

भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने खुलासा किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में भगवंत मान के दोनों बच्चों का घेराव करने को कहा गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending