Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गांधी की सदस्यता: वायरल हो रहा खुशबू सुंदर का यह ट्वीट, कांग्रेस ने साधा निशाना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब इसे लेकर साउथ फिल्मों की अभिनेत्री व वर्तमान में भाजपा नेता खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

खुशबू सुंदर का 2018 का ट्वीट हो रहा वायरल

दरअसल, खुशबू सुंदर का यह ट्वीट 2018 का है, तब वह कांग्रेस में थीं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था- यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी… लेकिन यह क्या?? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है… मोदी मतलब भ्रष्टाचार… चलिए मोदी का मतलब भ्रष्टाचार कर देते हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

खुशबू सुंदर के इसी ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने सवाल किया है कि क्या अब पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे? बता दें, खुशबू राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी हैं।

राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने पर खुशबू का ट्वीट

इससे पहले, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर खुशबू सुंदर ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मनमोहन सिंह 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने उसे फाड़ दिया। यह विडंबना ही है कि उनकी सदस्यता आज उसी फैसले से गई है।

बता दें, 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था- सभी मोदी चोर क्यों होते हैं। इसी पर गुजरात भाजपा के नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दायर किया था, जिस पर सूरत की एक अदालत ने उन्हें 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending