Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: बिजली कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर, ओबरा की सभी इकाइयां बंद

Published

on

UP Electricity worker strike

Loading

लखनऊ/सोनभद्र। उप्र के बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर विद्युत उत्पादन इकाइयों पर जबर्दस्त ढंग से पड़ा है। हड़ताल के आज दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश में 1720 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हो गया। ओबरा प्लांट की सभी इकाइयां बंद हो गईं।

अनपरा में सुबह 9:25 बजे 500 मेगावाट की 5वीं इकाई भी बंद हो गई। जबकि 500 मेगावाट की 4वीं इकाई अनुरक्षण के लिए पहले से बंद चल रही है यानी अनपरा-बी परियोजना से उत्पाद शून्य हो गया है।

इससे राज्य में विद्युत व्यवस्था चरमरा सकती है। हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को अनपरा में 210-210 मेगावाट की दो इकाइयों व ओबरा की 200-200 मेगावाट की दो इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया था।

ओबरा में शनिवार की सुबह 7:16 बजे उत्पादनरत 200 मेगावाट क्षमता की 12वीं इकाई व सुबह करीब 7:50 बजे 13वीं इकाई कोल फीडिंग न हो पाने के कारण बंद हो गई।

परियोजना की इन दोनों इकाइयों से 220 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। इस तरह ओबरा में 800 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हुआ है। अनपरा में 920 मेगावाट उत्पादन प्रभावित है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending