Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लागत निकालने की ओर बढ़ रही है TJMM, कलेक्शन में आई काफी गिरावट

Published

on

TJMM is moving towards extracting the cost

Loading

मुंबई। 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज़ हुई रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (TJMM) को ऑडियंस ने पसंद किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी शानदार रही ही वहीं पहले वीकेंड पर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। हालांकि इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई।

सातवें दिन बटोरे कितने करोड़?

रिलीज के पहले पांच दिनों में TJMM ने टिकट काउंटरों पर अच्छी पकड़ बनाए रखी और शानदार 70.24 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने सिर्फ 6.05 करोड़ रुपये कमाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भी 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 82.34 करोड़ रुपये हो गया है। TJMM धीरे-धीरे अपनी लागत निकालने की ओर बढ़ रही है। फिल्म का बजट 95 करोड़ रुपया बताई जा रही है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद

TJMM ने अपने रिलीज के 7 दिनों में 82 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब इसके 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर नजर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म से बोनी कपूर ने एक्टिंग करियर में डेब्यू किया है।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending