अन्य राज्य
भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा का विवादित बयान- अजान मेरे लिए सिरदर्द बन गई
बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा विधायक व सूबे के पूर्व डिप्टी CM केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं अजान मेरे लिए सिरदर्द बन गई है।
भाजपा नेता ने पूछा कि क्या अल्लाह बहरे हैं जो उन्हें बुलाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद एक बार फिर अजान को लेकर सियासी घमासान मचने की संभावना है।
दरअसल, भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी पास की एक मस्जिद से अजान की आवाज सुनते ही वो गुस्से में आ जाते हैं। ईश्वरप्पा कहते हैं कि मैं जहां भी जाता हूं, यह अजान मेरा सिरदर्द कर देती है। उन्होंने कहा आज नहीं तो कल अजान खत्म हो जाएगी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है।
भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या अजान के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने पर ही अल्लाह नमाज सुनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों में लड़कियां और महिलाएं प्रार्थना और भजन करती हैं। हम धार्मिक हैं, लेकिन हम लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अगर आपको लाउडस्पीकर से नमाज अदा करनी है, तो इसका मतलब है कि अल्लाह बहरे हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले वह टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहकर संबोधित कर चुके हैं। बता दें कि पिछले साल एक ठेकेदार की खुदकुशी के बाद ईश्वरप्पा को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। ईश्वरप्पा पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था क्योंकि ठेकेदार ने सुसाइड नोट में मृत्यु के लिए उन्हें “पूरी तरह से जिम्मेदार” होने का आरोप लगाया था।
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल3 days ago
जानिए कौन हैं वो चार लोग, जिन्हें पीएम मोदी ने नामांकन के लिए अपना प्रस्तावक चुना
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
नेशनल3 days ago
कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन
-
नेशनल2 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’
-
मनोरंजन3 days ago
हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भिडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी