Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने साधा निशाना- बीजेपी को लगता वही हमेशा सत्ता में रहेगी

Published

on

Rahul Gandhi in britain

Loading

लंदन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को यह मानना अच्छा लगता है कि भारत में हमेशा वही सत्ता में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा यह कहना हास्यास्पद है कि कांग्रेस का समय खत्म हो गया है।

ब्रिटेन यात्रा पर पहुंचे राहुल गांधी ने सोमवार शाम ‘चैथम हाउस’ थिंक टैंक में एक संवाद सत्र के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि राजनीतिक संवाद की बदलती प्रकृति पर ध्यान न देना कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की विफलता का एक प्रमुख कारण बना। उन्होंने कहा, ‘अगर आप आजादी से लेकर आज के समय को देखेंगे तो कांग्रेस अधिकतर समय सत्ता में रही।’

पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे

राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा के 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे। भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा वही सत्ता में बनी रहेगी, हालांकि ऐसा नहीं है।’

भाजपा नीत सरकार 2014 से भारत में सत्ता में है। केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने भारत में हो रहे बदलावों की ओर इशारा किया, जिसने कांग्रेस और संप्रग सरकार को अचंभित कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘हम ग्रामीण क्षेत्र पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे थे और शुरुआत में हम शहरी क्षेत्रों को लेकर चूक गए। यह एक तथ्य है, लेकिन यह कहना वास्तव में हास्यास्पद है कि भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस का समय खत्म हो गया है।’ भाजपा ने राहुल गांधी पर चीन की प्रशंसा करते हुए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस नेता पर उनके बयानों के लिए निशाना साधा और उनसे देश को धोखा न देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जी आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए। भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाना दिखाता है कि आपको मुद्दे की समझ नहीं है। विदेशी जमीन पर जाकर अपने देश को बदनाम करने का आप जो प्रयास करते हैं, झूठ फैलाते हैं… इसे कोई नहीं मानेगा।’ ठाकुर ने आरोप लगाया कि कि गांधी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विदेशी धरती पर ‘ भारत को बदनाम’ कर रहे हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending