Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में मना क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय का 89वां जन्मदिन

Published

on

Loading

लंदन| ब्रिटेन की क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय ने मंगलवार को 89 साल पूरे किए। ब्रिटेन में उनके 89वें जन्मदिन का जश्न मनाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार क्वीन एलीजाबेथ ने इस साल अपना जन्मदिन विंडसर कैसल में मनाया। उनके सम्मान में किंग्स ट्रप
इसके अलावा ऑनरेबल आर्टीलरी कंपनी ने भी टॉवर ऑफ लंदन के पास क्वीन को 62 गन रॉयल की सलामी दी।

क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था और वह 1952 में अपने पिता किंग जॉर्ज छठें के निधन के बाद ब्रिटेन की महारानी बनी थीं।

बकिंघम पैलेस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्वीन एलीजाबेथ हर साल अपने दो जन्मदिन मनाती हैं, जिनमें से एक उनका वास्तविक जन्मदिन 21 अप्रैल है और दूसरा उनका आधिकारिक जन्मदिन है जो वह जून के महीने में मनाती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending