अन्य राज्य
AAP को झटका, पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल; नीतियों को बताया गलत
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है। बवाना वार्ड-30 से आप से पार्षद पवन सहरावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में स्थित बीजेपी दफ्तर में शुक्रवार सुबह पवन सहरावत को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका स्वागत किया।
AAP की नीतियां गलत
बीजेपी में शामिल होने के बाद पवन सहरावत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पवन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ही सदन में हंगामा करने का निर्देश दिया था। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जब सदन में जाते हैं माथा टेकते हैं। आप की गलत नीतियों व भ्रष्टाचार से तंग आकर मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
तानाशाही व अराजकता बढ़ा रही AAP
भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आप दिल्ली में अपनी तानाशाही व अराजक रवैया बढ़ा रही है। उनकी हठधर्मिता के कारण सदन में गतिरोध हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप ने पैसे लेकर एमसीडी चुनाव में टिकट दिए थे।
नरेला जोन में BJP की जीत की राह आसान
उधर, पवन सहरावत के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी की नरेला जोन जीत की राह आसान हो गई है। नरेला जोन में आप के पास 10 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के पास 6 सदस्य हैं। अगर चार एल्डरमैन भाजपा को वोट देते हैं तो इससे भाजपा के पास सदस्यों की संख्या भी 10 हो जाएगी।
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
योग एवं आयुर्वेद23 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
नेशनल1 day ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल1 day ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर