Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने कहा- हिंदुत्व की प्रेरणा से कर रहा हूं कर्तव्य का पालन

Published

on

British PM Rishi Sunak

Loading

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पद पर पहुंचने के लिए उन्हें अपने धर्म से प्रेरणा मिली। हिंदुत्व में कर्तव्य को बहुत महत्व दिया गया है। इसे धर्म के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर वह अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर टाक टीवी को दिए साक्षात्कार में सुनक ने कहा कि लिज ट्रस के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें बहुत मुश्किल जिम्मेदारी मिली है। इसमें सरकार को लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों वाली वस्तुओं के मूल्य कम करने हैं, जीवन को आसान बनाना है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

जन सेवा में ही गहरी आस्था

ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि हिंदुत्व में कर्तव्य का तात्पर्य उन कार्यों से है, जिनकी लोग आपसे अपेक्षा करते हैं। उन अपेक्षाओं पर सही तरीके और लगन से कार्य करने की कोशिश ही कर्तव्य है। सुनक ने कहा, जन सेवा में उनकी गहरी आस्था है। इसीलिए कर्तव्य का पालन करते हुए वह अलग तरीकों को प्रयोग में लाते हुए ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति के सुधार में लगे हुए हैं।

भगवद् गीता का भी कर चुके उल्लेख

ब्रिटेन के 42 वर्षीय प्रधानमंत्री सुनक ने संसद सदस्य चुने जाने के बाद हाउस आफ कामंस में शपथ लेते हुए भगवद् गीता का उल्लेख किया था। वह हिंदुत्व की मान्यताओं को अपनी शक्ति बताते हैं। सुनक अक्सर मंदिर जाते हैं और वहां पर गाय को फल इत्यादि खिलाते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने सरकारी आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट में दीवाली मनाई थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending