आध्यात्म
इस माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त व महत्व
नई दिल्ली। सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व कल 5 फरवरी दिन रविवार को है, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है।
इस माघ पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई महायोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के तट पर शुरू हुआ कल्पवास का व्रत भी खत्म हो जाता है। इस दिन रविदास जयंती भी मनाई जाती है।
माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ मास की पूर्णिमा में किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन वस्त्र, तिल, खाना, गुड़, धन, कंबल गौ आदि का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
साथ ही इस तिथि पर पितरों को तर्पण कर श्राद्ध भी किया जाता है। इस दिन किया गया स्नान सभी पाप और संताप का नाश करते हैं और सभी रोग दूर होते हैं। अगर पवित्र नदियों में जाना संभव नहीं है तो घर में ही मां गंगा का ध्यान करते हुए जल में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं।
माघ पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा की तिथि 5 फरवरी, दिन शनिवार
पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ – 4 फरवरी, शनिवार रात 9 बजे से 29 मिनट पर
पूर्णिमा तिथि का समापन – 5 फरवरी, रविवार रात 11 बजकर 58 मिनट होगा
उदिया तिथि के हिसाब से माघ पूर्णिमा 5 फरवरी दिन शनिवार को है।
पूर्णिमा स्नान मुहूर्त – 5 फरवरी, 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक।
माघ पूर्णिमा पर शुभ योग
माघ पूर्णिमा पर सर्वाद्ध सिद्ध जैसे महायोग के साथ रवि पुष्य योग और विजय मुहूर्त जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आश्लेषा नक्षत्र में चंद्रमा, गुरु और शनि समेत तीनों ग्रह अपनी ही राशि में मौजूद होंगे।
रविवार को जब पुष्य योग बनता है तो इसे रवि पुष्य योग कहते हैं। इन शुभ योग में स्नान करने व दान करने माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और हर कार्य शुभ होता है।
इसके साथ ही इस बार माघ पूर्णिमा पर आयुष्मान योग, वाशी योग व सुनफा योग भी बन रहे हैं, जो हर कार्य में सफलता दिलाते हैं और जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। माघ पूर्णिमा पर बन रहे ये शुभ योग आपको हर समस्या से मुक्ति दिलाते हैं।
माघ पूर्णिमा पर पूजा विधि
माघ पूर्णिमा की तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदियों में स्नान करें। अगर नदियों के पास नहीं है तो जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। पवित्र नदि में स्नान करते हुए सूर्य को जल दें और सूर्य मंत्रों का उच्चारण करें।
इसके बाद पूर्णिमा तिथि के व्रत का संकल्प लें और श्रीहरि की माता लक्ष्मी के साथ पूजा करें। दोनों की पूजा विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पूजा में माता लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। इसके बाद दोपहर के समय दान अवश्य करें।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
योग एवं आयुर्वेद1 day ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल1 day ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल1 day ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता